असम कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव किया पारित, राहुल गांधी से अध्यक्ष पद न छोड़ने का किया अनुरोध

असम कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस के अंदर उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने की बात पर अड़े हैं।
Assam Congress Committee has passed a resolution requesting Rahul Gandhi to continue as the president of the Congress party. (file pic) pic.twitter.com/t3eNeMWpXm
— ANI (@ANI) May 30, 2019
बता दें कि हालिया चुनावों में 303 लोकसभा सीटों के साथ भाजपा एकमात्र पार्टी बनकर आई है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को मात्र 52 सीटों पर जीत मिली है जो कि 2014 के आम चुनावों में मिली जीत से केवल 8 सीटें ज्यादा हैं।
शर्मनाक हार के बाद नैतिकता के आधार पर पार्टी के तमाम राज्य अध्यक्षों, प्रभारियों के इस्तीफे की झड़ी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी के पुराने नेता अशोक गहलोत, कमलनाथ और पी.चिदंबरम से काफी नाराज हैं, जिन्होंने चुनाव में अपने बेटों को जीत दिलाने का प्रयास किया और पार्टी के लिए काम करते नहीं दिखे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS