असम में कांग्रेस ने इस वजह से की अपने विधायक राजदीप गोवाला पर कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से हुए बाहर

कांग्रेस पार्टी ने असम में अपने एक विधायक को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। कांग्रेस ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने शुक्रवार को असम में अपने एक मौजूदा विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने विधायक राजदीप गोवाला और पूर्व विधायक रूमी नाथ को निष्कासित कर दिया।
एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने असम से विधायक राजदीप गोवाला को पार्टी से 6 साल की अवधि के लिए बाहर निकालने का फैसला किया है। अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गोवाला राज्य के बराक घाटी के लखीपुर से विधायक हैं। वह कथित रूप से कुछ समय के लिए भाजपा के साथ काम कर रहे थे। बीजेपी नेता और असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि जब राज्यसभा चुनाव होने वाले थे। तब गोवाला राज्य के कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। असम में 2021 की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं। 2006 में बोरखोला निर्वाचन क्षेत्र से असम विधानसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुने गए और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 2011 में फिर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS