Assam Election: PM Modi की दरियादिली, रैली में बेहोश हुए शख्स के लिए भेजी अपने डॉक्टरों की टीम, हिमंत बिस्वा पर 48 नहीं 24 घंटे का बैन

असम में विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) के प्रचार के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तामुलपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली में एक शख्स बेहोश हो गया। जिसके लिए दरियादिली दिखाते हुए पीएम मोदी ने अपने डॉक्टरों की टीम को इलाज के लिए भेजा। वहीं दूसरी तरफ असम के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा (BJP leader Himanta Biswa Sarma) पर बैन की समय सीमा को घटा दिया है।
तामुलपुर में पीएम मोदी ने रैली के दौरान सतकर्ता दिखाते हुए एक शख्स के बेहोश होने पर कहा कि ये जो पीएमओ की मेडिकल टीम है। वो वहां जाए, शायद कार्यकर्ता को पानी के अभाव के कुछ तकलीफ हुई है। तुरंत उनकी मदद कीजिए। इसके बाद तुरंत पीएम के आदेश पर डॉक्टरों की टीम बेहोश शख्स के पास पहुंच गई। रैली के दौरान पीएम मोदी ने लोगों को डबल इंजन सरकार के फायदे बताए और कहा कि असम का विकास हो रहा है। कनेक्टिविटी सुधर रही है। ऐसे ही विकास को आगे बढ़ाते रहिए।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ असम के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा पर लगे बैन की समय सीमा को कम कर दिया गया है। पहले चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगाई थी। लेकिन अब 24 घंटे कर दी है। अगले 24 घंटों तक हिमंत बिस्वा सरमा किसी भी तरह का प्रचार नहीं कर सकते हैं।
चुनाव आयोग ने असम के मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा शरमा के चुनाव प्रचार पर रोक की अवधि को 48 घंटे से घटाकर 24 घंटे कर दिया है। वहीं इसके बाद भाजपा नेता ने इस आदेश के खिलाफ गुवाहाटी (Guwahati) हाईकोर्ट का रुख किया है। इससे पहले अमस में ही दूसरी चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता की कार से ईवीएम मिलने का मामला चर्चा में रहा। चुनाव आयोग ने इस मामले में 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा और चुनाव आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कहा। अब इस एक बूथ पर दोबारा चुनाव होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS