Tarun Gogoi Health News: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन

Tarun Gogoi Health News: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन
X
Tarun Gogoi Health News: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी, जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है।

Tarun Gogoi Health News: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन हो गया है। दोपहर में डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया था कि गोगोई की हालत बेहद नाजुक है। उनको गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।। 84 साल के गोगोई की तबीयत खराब की खबर सुनते ही असम के मुख्यमंत्री अपना डिब्रूगढ़ दौरा रद्द कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेसी नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की सोमवार सुबह से ही तबीयत बिगड़ गई थी। शाम को उनका गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बीती 2 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने 25 अगस्त को कोविड-19 के लिए टेस्ट करवाया था। जो पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्हें 25 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

गोगोई फिलहाल पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। रविवार को डॉक्टरों ने डायलिसिस किया था। क्योंकि उन्हें गुर्दे की बीमारी है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि वह अभी बहुत क्रिटिकल हैं और पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट पर हैं। हमें उनके लिए अब आशीर्वाद की आवश्यकता है।

वहीं दूसरी तरफ गोगोई के कई प्रशंसक और बड़ी संख्या में पत्रकार जीएमएचसी के बाहर इकट्टा हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पूर्व सीएम की पत्नी डॉली, बेटी चंद्रिमा और बेटा गौरव सभी अस्पताल में मौजूद हैं।

Tags

Next Story