Assam Mizoram Border Crisis: तनाव में असम पुलिस के 6 जवानों की हुई मौत, पहले आरोप-प्रत्यारोप फिर PMO से की दखल की मांग

Assam Mizoram Border Crisis: तनाव में असम पुलिस के 6 जवानों की हुई मौत, पहले आरोप-प्रत्यारोप फिर PMO से की दखल की मांग
X
असम और मिजोरम सीमा पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच भयंकर हिंसा हुई। जिसमें असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई। जबकि 50 पुलिसकर्मियों को सिलचर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

असम और मिजोरम सीमा पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच भयंकर हिंसा हुई। जिसमें असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई। जबकि 50 पुलिसकर्मियों को सिलचर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पहले अमित शाह और फिर पीएमओ से दखल की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर असम पुलिस और मिजोरम के स्थानीय नागरिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। हिंसा के बीच असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई। तनाव की खबरों के बीच असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और मिजोरम के सीएम जोरामथंगा की सीएम एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। दोनों सीएम ने पहले गृह मंत्री अमित शाह से दखल की मांग की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम पुलिस के 6 बहादुर जवानों ने असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। बहादुर जवानों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

Tags

Next Story