Assam Mizoram Violence: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिखाया सबूत, मिजोरम में 6 जवानों की मौत पर मनाया गया 'जश्न'

असम और मिजोरम सीमा पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच सोमवार को भयंकर हिंसा हो गई। जिसमें असम पुलिस के 6 जवानों की जान चली गई। जबकि 50 पुलिसकर्मियों को सिलचर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि असम के पुलिसकर्मियों की मौत का मिजोरम के उपद्रवियों और जवानों ने जश्न मनाया। दुखद और भयावह।
बता दें कि इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव और बढ़ गया है। असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पीएमओ से दखल की अपील की। देर रात अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे विवादित सीमा क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने और मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान निकालने को कहा। दोनों मुख्यमंत्रियों ने उन्हें विवाद का आपसी सहमति से हल निकालने का आश्वासन दिया है।
असम सीएम ने घायलों से की मुलाकात
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम-मिजोरम सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिसकर्मियों से सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुलाकात की है।
जवानों की मौत पर असम सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम पुलिस के 6 बहादुर जवानों ने असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। बहादुर जवानों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS