हिमंत बिस्व सरमा को मिली असम के मुख्यमंत्री की कुर्सी, बैठक में नाम पर लगी मुहर

असम के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। क्योंकि, हिमंत बिस्व सरमा को असम के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल रही है। आज नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हिमंत बिस्वा के नाम पर मुहर लगी है। बीते शनिवार को दिल्ली में भाजपा के इन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, मुलाकात के बाद पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देर रात हिमंत बिस्व सरमा को असम का नया मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आज (रविवार) दिसपुर में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। हिमंत बिस्व सरमा अब राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे।
हिमंत बिस्व सरमा ने पत्रकारों को दिया ये जवाब
शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लगातार कई बैठकों के बाद हिमंत बिस्व सरमा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के असम विधायक दल की बैठक गुवाहाटी में रविवार को हो सकती है। अगली राज्य सरकार से संबंधित सारे सवालों के वहां जवाब दिए जाएंगे।
बैठकों में छाया रहा ये मुद्दा
शनिवार को हुई इन बैठकों में असम में अगले मुख्यमंत्री का विषय मुख्य रूप छाया रहा। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा जेपी नड्डा के निवास पर अलग-अलग पहुंचे, लेकिन बैठक के बाद दोनों एक ही कार में साथ बाहर निकले। बता दें कि सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS