Assam Rifles का 186वां स्थापना दिवस आज, पीएम बोले- असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा

Assam Rifles का 186वां स्थापना दिवस आज, पीएम बोले- असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा
X
आज असम राइफल्स का 186वां स्थापना दिवस है। इस दौरान रैली में पीएम मोदी ने कहा कि असम में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारी सरकार में रेल और पर्यटन को बढ़ावा मिला। आगे भी विकास होगा।

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की सिपाझार में रैली हुई। इससे पहले बंगाल रैली के दौरान एक वाक्या सामने आया। जब मंच पर एक कार्यकर्ता पीएम मोदी के पैर छुने के लिए आया तो पीएम ने भी उसके पैर छू दिए। आज असम राइफल्स का 186वां स्थापना दिवस है।

असम में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारी सरकार में रेल और पर्यटन को बढ़ावा मिला। आगे भी विकास होगा। केंद्र सरकार लगातार विकास कर रही है। वहीं असम राइफल्स के 186वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम ने कहा असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा है। मैं असम की धरती से असम की शौर्य परंपरा का अभिनंदन करता हूं।

असम के सिपाझार में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे असम में हमारी डबल इंजन की सरकार हवाई कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी और जलमार्ग कनेक्टिविटी पर भी तेजी से काम कर रही है। कांग्रेस के दशकों साल के शासन के बाद भी असम में सिर्फ 3 बड़े पुल बन पाए थे। लेकिन एनडीए सरकार के 6 सालों के अंदर ही, असम में ढोला सदिया, बोगीबील, सरायघाट समेत कई पुल आज काम करना शुरू कर चुके हैं।

आगे कहा कि इनके अलावा यहां अनेक पुलों पर काम तेजी से चल रहा है। हमने संस्कृति के सेतु बांधे हैं। दर्जनों जनजातियों के सौहार्द को मजबूत किया है। राक-ब्रह्मपुत्र-पहाड़ और भौयाम आज सभी एक ही समान अपनी संस्कृति और परंपरा को साझा कर रहे हैं। भाजपा की, एनडीए की, डबल इंजन की, सरकार का मतलब यही है। असम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि एक ही नीति पर चल रही, झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और सत्ता हासिल करो

भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है। कांग्रेस के राज में धान का किसान परेशान था, उसका धान खरीदने वाला कोई नहीं था। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते 5 वर्ष में कांग्रेस शासन की तुलना में 5 गुना से ज्यादा धान किसानों से खरीदा है। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है, सतर्क रहना है।

Tags

Next Story