Assembly By Election 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें किस सीट पर किसका पलड़ा भारी

Assembly By Election 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें किस सीट पर किसका पलड़ा भारी
X
Assembly By Election 2023: आज यानी मंगलवार को 6 राज्यों के कुल 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस उपचुनाव की मतगणना 8 सितंबर को होगी। जानें किस सीट पर किसका पलड़ा भारी...

Assembly By Election 2023: लोकसभा चुनाव से पहले आज सत्ता पक्ष और विपक्ष की बड़ी परीक्षा हो रही है। आज यानी मंगलवार को 6 राज्यों के कुल 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है, इस उपचुनाव की मतगणना 8 सितंबर को होगी। इसके लिए आज सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन केंद्रों के आस-पास किसी को भी बेवजह भटकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस की निगरानी में फिलहाल सुचारू रूप से मतदान करवाया जा रहा है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट, त्रिपुरा की धनपुर व बॉक्स नगर, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट, केरल की पुथुपल्ली और पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा सीट शामिल है।

UP By Election: इस उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन एकजुट नजर आ रहा है। यहां से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक दारा सिंह चौहान सपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे, अब यहां समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को दारा सिंह के खिलाफ खड़ा किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस उपचुनाव में सपा का समर्थन करने का फैसला किया है।

West Bengal By Election: पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी में बीजेपी विधायक बिष्णु पद रॉय की मौत के बाद उपचुनाव करवाया जा रहा है। इस सीट पर तृणमूल ने राजवंशी समुदाय से आने वाले निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, लोक गायक ईश्वर चंद्र रॉय सीपीआई (एम) के उम्मीदवार हैं।

Tripura By Election: त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले की धनपुर और बोक्सा नगर सीटों पर उपचुनाव किया जा रहा है। कांग्रेस दोनों सीटों पर सीपीआई (एम) का समर्थन कर रही है। बॉक्स नगर में जहां शमसुल हक की मृत्यु के कारण उपचुनाव हो रहा है। यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। धनपुर सीट पर माकपा नीत वाम मोर्चे से कौशिक चंदा और बोक्सा नगर विधानसभा सीट से मिजान हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके सामने बीजेपी ने बोक्सा नगर से तफज्जुल हुसैन और धनपुर से बिंदु देवनाथ को मैदान में उतारा है।

Kerala By Election: केरल में हो रही विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां कांग्रेस और सीपीआई एक-दूसरे से मुकाबला करते हुए नजर आएगी। केरल के पुथुपल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की मृत्यु के बाद उपचुनाव हो रहा है। अब कांग्रेस ने ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओम्मन को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीपीआई (एम) ने युवा नेता जैक सी थॉमस को मैदान में उतारा है।

Jharkhand By Election: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब इस सीट पर एनडीए और विपक्ष की अलायंस इंडिया के बीच टक्कर है। यहां इंडिया गठबंधन की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री की पत्नी बेबी देवी को उम्मीदवार बनाया। जबकि, बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए ने यशोदा देवी को मैदान में उतारा।

Uttarakhand By Election: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट विधायक चंदन सिंह के निधन के बाद से खाली हो गया था। अब बीजेपी ने यहां से दिवंगत चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें...INDIA गठबंधन का भविष्य तय करेगा छह राज्यों की सात सीटों का उपचुनाव, एकजुटता की होगी पहली परीक्षा

Tags

Next Story