विधानसभा चुनाव 2019: आज पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे धुआंधार प्रचार, जानें कहां होगा कौन

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक लगातार रैलियां कर रहे हैं। दोनों ही नेता आज महाराष्ट्र में रैली करेंगे। वहीं हरियाणा में बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
पीएम मोदी की दो रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो देवेंद्र फडण्वीस की अगुवाई वाली भाजपा-शिवसेना सरकार के लिए वोट मांगेंगे। सुबह जलगांव में 11 बजे और साकोली में दोपहर 2.30 बजे रैलियां होंगे।
Prime Minister Narendra Modi to address rallies in Jalgaon and Sakoli & Congress leader Rahul Gandhi to address rallies in Chandivali, Dharavi and Latur of Maharashtra today. #MaharashtraAssemblyPolls (file pics) pic.twitter.com/nedWelSlys
— ANI (@ANI) October 13, 2019
राहुल गांधी की 3 रैलियां
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी महाराष्ट्र में ही चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद ये राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली होगी। वो धारावी (मुंबई), लातूर और विदर्भ में रैलियों को संबोधित करेंगे।
बीजेपी का घोषणा पत्र
वहीं इसके अलावा आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी करेगी। सुबह साढ़े 10 बजे चंडीगढ़ से इसका ऐलान होगा। जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के भाजपा प्रभारी अनिल जैन और चुनाव प्रभारी नरेश तोमर की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी होगा। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS