Assembly Election 2022: गुजरात और हिमाचल में हैं इस साल के अंत में चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस के बीच खड़ी होगी ये तीसरी पार्टी

Assembly Election 2022: साल 2022 में 7 राज्यों में चुनाव (State Elections) हो रहे हैं। 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और अब इस साल के अंत यानी नवंबर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश (Gujarat and Himachal Elections 2022) में चुनाव होने हैं। इस वक्त बात करना इसलिए भी जरूरी हो गया है क्योंकि अभी से हिमाचल और गुजरात में चुनावी सरगर्मीया शुरू हो गई हैं।
इसी साल यानि 2022 के अंत में गुजरात और हिमाचल में चुनाव होने हैं और इसकी सुगबुगाहट अभी से शुरू हो गई है। सभी दलों के नेताओं ने उन राज्यों का दौरा करना शुरू कर दिया है और एक तरह से चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस साल जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं।
गुजरात में जहां दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। लेकिन इन सभी के बीच जम्मू कश्मीर में परिसीमन पूरा हो जाता है तो यहां पर जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव हो सकते हैं, तो कुल 3 राज्य होंगे। गुजरात विधानसभा में 182 सदस्यों की सीट हैं। वहीं हिमाचल में 68 विधानसभा सीटें हैं। इन दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस के साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी एंट्री कर रही है।
बीजेपी और कांग्रेस के बीच AAP की एंट्री
अभी हाल ही में पंजाब चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी का अगला मिशन गुजरात और हिमाचल चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल करना है। पार्टी का लक्ष्य दिल्ली, पंजाब की तरह गुजरात और हिमाचल में पूर्ण बहुमत हासिल करना है। पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गुजरात का दौरान कर चुके हैं और वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में केजरीवाल ने दौरा किया।। पंजाब में चुनाव जीतने के ठीक बाद इस दौरे का मकसद अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी है।
2023 और 2024 में कहां हैं चुनाव
साल 2022 के विधानसभा चुनाव होने के बाद साल 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं, फिल इसके बाद साल 2024 में सबसे बड़े चुनाव होंगे, जिसे लोकसभा चुनाव या आम चुनाव के नाम से जाना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS