Haryana Assembly Election : बादशाहपुर में EVM मशीन खराब, नारनोंद में मतदान नहीं हुआ शुरू

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान कई जगहों से ईवीएम मशीन के खराब होने की खबर सामने आई है। जिस वजह से वोटिंग रूक गई है।
गुरुग्राम के बादशाहपुर में बूथ संख्या 286 पर ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मतदान बंद है। वहीं नारनोंद के गांव माजरा के 129 नंबर बूथ की मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ है।
Gurugram: Voting is on hold after an EVM machine at booth number 286 in Badshahpur stops working. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/S1zLQXGV5X
— ANI (@ANI) October 21, 2019
सात बजे से मतदान शुरू
हरियाणा (Haryana) की 90 सीटों (90 Seats) पर एक चरण में मतदान (Voting) जारी है। मदतान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे चलेगा। वहीं मतों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। राज्य में प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, और आम आदमी पार्टी शामिल है। इस बार 1.7 लाख कर्मचारी मतदाताओं सहित लगभग 1.83 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS