Assembly Elections 2022 Highlights: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े 5 नए बदलाव, आप भी पढ़ें

चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव ( 5 States Assembly Election) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा। जबकि उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। मणिपुर में 27 फरवरी को दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें दूसरा चरण 3 मार्च को होगा। इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
आयोग की इस घोषणा के साथ ही इन पांच राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई। आयोग ने यह भी कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार 15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैली या जनसभा, रोड शो, पदयात्रा या साइकिल या बाइक रैली या नुक्कड़ सभा का आयोजन नहीं कर सकेगा। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 10 फरवरी, दूसरे चरण में 14 फरवरी, तीसरे चरण में 20 फरवरी, चौथे चरण में 23 फरवरी, पांचवें चरण में 27 फरवरी, छठे चरण में 3 मार्च और सातवें चरण में मतदान होगा। पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बीजेपी सत्ता में है। पंजाब में कांग्रेस का शासन है।
इस बार ये 5 बदलाव हो रहे विधानसभा चुनाव में...
1 कोरोना संकट को देखते हुए चुनावी सभा और रैलियां नहीं होंगी, इस बार केवल वर्चुअल/डिजिटल प्रचार होगा।
2. कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे, मरीजों को पोस्टल बैलेट की सुविधा होगी।
3. 16 फीसदी पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं।
4. इस बार 5 राज्यों में होने वाले चुनावी खर्च की सीमा को बढ़ा दिया गया है। बड़े राज्यों में अब 40 लाख तक चुनावी खर्च किया जा सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS