Assembly Elections: चुनाव प्रचार थमने से पहले जानें ये खास 5 बातें, जो बन गईं सुर्खियां

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों के अलावा 2 लोकसभा और 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। सभी जगहों पर 21 अक्टूबर सोमवार को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
हरियाणा के प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा पार्टी शामिल है तो वहीं महाराष्ट्र में भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी प्रमुख दलों में शामिल हैं। इस बार भाजपा शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ रही है।
ये पांच खास बातें -
1. महाराष्ट्र में पहली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ रही हैं, आरे कॉलोनी में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और शिवसेना अलग अलग बयानबाजी करती नजर आईं।
2. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई जानी-मानी हस्तियां चुनावी मैदान में हैं लेकिन भाजपा की महिला उम्मीदवार सोनाली फोगाट सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। वो टिकटॉक हैं और लंदन से पढ़ाई करके भारत लौटीं हैं।
3. हरियाणा के नूंह विधानसभा क्षेत्र से आज तक कोई महिला उम्मीदवार खड़ी नहीं हुई है। ऐसा ही नजारा इस बार भी देखने कों मिला है। यहां एक सीट पर सभी पुरूष प्रत्याक्षी हैं।
4. इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्या हरियाणा क्या महाराष्ट्र दोनों जगहों पर वीवीआईपी नेता पहुंचे और जमकर प्रचार किया। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन खड़ा है तो वहीं हरियाणा में राह आसान दिख रही है।
5. महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में असदुद्दीन ओवैसी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, बाद में सफाई दी की मैं पतंग खींच रहा था किसी ने गाना लगा दिया। पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों में विपक्ष पर हमले तेज रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS