Assembly elections 2022 : कांग्रेस ने जारी की यूपी और मणिपुर के स्टार प्रचारकों की सूची, मां के साथ राहुल करेंगे प्रचार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi), महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के छठे चरण और मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Elections) के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारक (Star Campaigners) बनाया गया है, हालांकि 'जी23' का कोई नेता नहीं है।
कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग (Election Commission) को दोनों राज्यों के 30 स्टार प्रचारकों (30 Star Campaigners) की सूची सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का नाम यूपी से जुड़ी सूची में नहीं है, हालांकि उनका नाम मणिपुर से जुड़े स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची में है।
उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। मणिपुर के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और जयराम रमेश, पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह और कन्हैया कुमार जैसे कांग्रेस के अन्य नेता मणिपुर में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
इन सूचियों में 'जी23' समूह के किसी नेता का नाम शामिल नहीं है। वही रविवार को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के देवव्रत सिंह (Devvrat Singh) ने कहा कि कांग्रेस ने पांच दलों सीपीआई, सीपीएम, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी, और जेडी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है।
इस गठबंधन को प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन (MPSA) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 27 फरवरी और 5 मार्च को होंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS