पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के पास BSF ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारों से लैस घुसपैठिए बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अटारी सीमा के निकट मारे गए। सूत्रों ने बताया कि बल इलाके में तलाश अभियान चलाएगा, जिसके बाद ही इस बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। अभी इलाके में घना कोहरा छाया है।
पंजाब: सीमा सुरक्षा बल ने अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठियों को मार गिराया, उनके पास से हथियार बरामद किए गए। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। pic.twitter.com/3K1NitsTyu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2020
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात जब सीमा सुरक्षा बल के जवान अटारी बॉर्डर पर मुस्तैदी से पहरा दे रहे थे, उसी वक्त उन्हें सरहद के पार से कुछ हलचल दिखाई दी। कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ आतंकी सरहद पारकर भारत में दाखिल होने के फिराक में हैं। पहले तो बीएसएफ के जवानों ने उन सभी लोगों को वापस जाने की चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिए नहीं माने और आगे बढ़ते चले गए।
सेना से मिली जानकारी के मुताबिक बॉर्डर के पास आने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में दो आतंकी मारे गए। इस घटना के बाद गुरुवार सुबह बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दोनों घुसपैठियों के पास हथियार होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS