Indian Heritage: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लौटाईं 29 प्राचीन मूर्तियां और पेंटिंग, निरीक्षण करते पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Australian PM Scott Morrison) और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया आभासी शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। क्योंकि भारत की सदियों पूरानी कई मूर्तियां और पेंटिंस लौटा दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा से संबद्ध 29 सबसे पुरानी मूर्तियां और पेंटिग्स भारत को वापस दीं। जिनमें से कुछ 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व की मूर्तियां हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने खुद इन सभी 29 प्राचीन मूर्तियों और पेंटिंग का निरीक्षण किया। जो अलग-अलग समय अवधि के हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्राचीन भारतीय कलाकृतियों को वापस करने की पहल करने के लिए मैं आपका विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं और जो कलाकृतियां आपने भेजी हैं। उनमें राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य भारतीय राज्यों से अवैध रूप से निकाली गई सैकड़ों साल पुरानी मूर्तियां और पेंटिंग हैं। इसके लिए मैं सभी भारतीयों की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी भारतीय नागरिकों की ओर से एक बार फिर इस पहल के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
पीएमओ की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि ये एक ऐतिहासिक कदम है। जो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 प्राचीन वस्तुएं लौटा दी हैं। ये पुरावशेष 6 श्रेणियों से संबंधित हैं। जिसमें भगवान शिव, विष्णु और जैन परंपरा, पेंटिंग और सजावटी वस्तुएं हैं। इसमें बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल और कागज पर पेंटिंग शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS