ऑटोमोबाइल सेक्टर को पड़ी मंदी की मार, अशोक लेलैंड के वाहनों की बिक्री में आई भारी गिरावट

देश में आर्थिक मंदी की मार जारी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इसका असर काफी ज्यादा देखा गया है। पिछले कुछ समय से ऑटोमाबाइल सेक्टर मंदी की मार से लगातार गिर रहा है। अक्टूबर महीने में हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड के वाहनों की बिक्री 35 घट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने अक्टूबर महीने में कुल 9857 वाहनों की बिक्री की। जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में अशोक लेलैंड ने 15149 वाहन बेचे थे।
वाहनों की बिक्री में गिरावट का दौर जारी
अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि घरेलू बाजार में उसकी कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 37 प्रतिशत गिरकर 9,074 वाहनों पर रही, जो अक्टूबर 2018 में 14,341 इकाइयों पर थी। इस दौरान, कंपनी की मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 50 प्रतिशत गिरकर 4,565 वाहन रह गई। एक साल पहले के इसी महीने में यह आंकड़ा 9,062 इकाई था। वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 15 प्रतिशत गिरकर 4,509 इकाई पर रही, जो अक्टूबर, 2018 में 5,279 वाहन पर थी।
मंदी की वजह से 15 दिन तक बंद रहा काम
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए अक्टूबर में देश के अलग-अलग हिस्सों में 15 दिन तक प्रोडक्शन का काम ठप रखा था। हालांकि कंपनी ने उन प्लांट का जिक्र नहीं किया था जहां प्रोडक्शन बंद है यह लगातार दूसरा महीना है। जब अशोक लीलैंड ने अपने प्लांट बंद रखने का फैसला लिया था। इससे पहले सितंबर में कंपनी ने प्लांट्स में 5 से 18 दिन तक कामकाज बंद रखने का ऐलान किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS