अमित शाह ने सपा शासन के P का मतलब बताया, बोले- बुआ बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था

अमित शाह ने सपा शासन के P का मतलब बताया, बोले- बुआ बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था
X
बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था। आज नरेन्द्र मोदी जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी आस्था को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर अटैक किया है। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के इत्र' की दुर्गंध से पता चल रहा है, सपा के पापों की जड़ें कितनी गहरी हैं। इन जड़ों पर जब वार हो रहा है तो अखिलेश जी... आप 'छटपटा' क्यों रहे हैं?

इस भूमि ने वर्षों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है। यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की। कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं? राम नवमी के उत्सव को किसने बंद किया था? दीपोत्सव को किसने बंद किया था? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था? ये हमको याद रखना चाहिए।

जब देश के जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई, श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनें और आज मैं देख कर आया हूं कि रामलला का मंदिर उसी स्थान पर आज बन रहा है। बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था। आज नरेन्द्र मोदी जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी आस्था को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अयोध्या को अपना प्राचीन गौरव वापिस मिला है। यहां पर प्रभु श्री राम के नाम पर श्री राम अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, जो दुनिया भर के राम भक्तों को अयोध्या लाने का कार्य करेगा। सपा के शासन में तीन 'P' हुआ करते थे- 1- परिवारवाद 2- पक्षपात 3- पलायन, जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन 'V' के आधार पर चलती है- 1- विकास 2- व्यापार 3- सांस्कृतिक विरासत आदि।

कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं? राम नवमी के उत्सव को किसने बंद किया था? दीपोत्सव को किसने बंद किया था? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था? ये हमको याद रखना चाहिए। समाजवादी इत्र की दुर्गंध आज पूरे प्रदेश में फैल गई है। आज जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड पर रही है तो इनके पेट में उबाल हो रहा है।

Tags

Next Story