Ayodhya Deepotsav 2022: इस साल सरयू घाट पर 15 लाख 76 हजार दीये जले, एक फिर बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अयोध्या में आयोजित हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और सरयू घाट पर एक बड़ा रिकॉर्ड उनकी मौजूदगी में बन गया। वैसे पीएम दूसरी बार राम जन्मभूमि पहुंचे थे। सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। राम दरबार में आरती की और उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। इस बार अयोध्या ने पीएम मोदी की मौजूदगी में 15 लाख 76 हजार दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में भगवान श्रीराम के 37 घाटों पर 15 लाख 76 हजार दीये जलाए गए हैं। 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी हासिल किया। पीएम और सीएम ने राम की पैड़ी पर लेजर शो का अवलोकन किया। जिसमें राम कथा को दिखाया गया। इसके बाद डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।
अयोध्या में भी जले 50 लाख दीये
जबकि अगर अयोध्या शहर की बात करें तो यहां पर लगभग 50 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए हैं। पीएम मोदी सरयू तट पर एक भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ-साथ राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो को देखा। पीएम के साथ हर मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी नजर आए।
2017 से हर बार दीपोत्सव कार्यक्रम में बन रहा रिकॉर्ड
अयोध्या में साल 2017 में पहली बार सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। तब सरयू के घाटों पर जलने वाले दीपों की संख्या 1.71 लाख थी। इसके बाद साल 2018 में 3.01, साल 2019 में 4.04, साल 2020 में 6.06 लाख दीये जलाए गए। साल 2021 में कोरोना के बाद कमी नहीं बल्कि बढ़ोतरी हुई और सरयू घट पर 9.41 लाख दीए जलाए गए। इस बार साल 2022 में 15 साल से ज्यादा दीये जलाकर एक और रिकॉर्ड बनाया गया है। ऐसे में रामनगरी में एक बार फिर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS