दीपोत्सव से पहले PM Modi ने रामलला के दर्शन किए, तिलक लगाकर CM Yogi ने उतारी आरती

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव को लेकर एक अलग ही माहौल है। इस दौरान रामलीला में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों का अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी भी अयोध्या पहुंचे तो सबसे पहले रामलला के दर्शन किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रामलला की आरती उतारी और उन्हें नमन किया।
अयोध्या में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान यानि हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। रामलीला के दौरान अवध में राजाराम के प्रतीकात्मक आगमन पर आसमान से पुष्पवर्षा की गई। अयोध्या में देर शाम दीपोत्सव का भी भव्य आयोजन है।
Prime Minister Narendra Modi offers prayers to Lord Ramlala Virajman in Shri Ram Janmabhoomi on the eve of #Diwali in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/ba6NeP1uZN
— ANI (@ANI) October 23, 2022
14 साल के वनवास के बाद देवी सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने पर भगवान श्री राम के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से भी फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज भगवान श्री राम और सीता माता और अनुज लक्ष्मण के प्रतीक अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड की सरयू में पूरी तैयारी
दिवाली के मौके पर अयोध्या रविवार को भगवान राम के चरणों में 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए लगातार 5 मिनट तक 15 लाख दीये जलाना जरूरी है। साथ ही सभी दीयों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा। साल 2017 से हर साल सरयू के तट पर रिकॉर्ड बन रहा है। योगी सरकार के आने के बाद से ही अयोध्य में यह कार्यक्रम शुरू हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS