Ayodhya: श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट पर विवाद, महंत धर्मदास ने पीएमओ को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या है विवाद

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जारी है। इसी बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर निर्वाणी छावनी के महंत धर्मदास ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें वह इस ट्रस्ट में शामिल ना किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें राम मंदिर में पुजारी की भूमिका में जोड़ा जाए। ट्रस्ट में निर्वाणी अखाड़े को जगह देने की मांग की है
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, निर्वाणी छावनी के महंत धर्मदास में पीएमओ को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा है कि राम जन्म भूमि विवाद में निर्वाणी छावनी की भी अहम भूमिका रही है। लेकिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में उनको ना जोड़े जाने से नाराज हैं।
उन्होंने कहा कि निर्वाणी अखाड़ा को ट्रस्ट में कोई जगह नहीं दी है। जिसके बाद महंत धर्मदास ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा कि 2 महीने के अंदर उन्हें नए राम मंदिर के पुजारी की भूमिका में लिए जाने का फैसला जल्द लिया जाए।
जानकारी के लिए बता दें कि लीगल नोटिस में महंत धर्मदास ने कहा है कि अगर उनकी मांग पर पीएमओ कार्यवाही नहीं करता है। तो वह कोर्ट जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि विवाद के लड़ाई में निर्वाणी अखाड़ा भी शामिल था। लिहाजा महंत धर्मदास ने राम मंदिर में मुख्य पुजारी की भूमिका का दावा किया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया। जिसका नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रखा गया। इस ट्रस्ट में 15 सदस्य ट्रस्ट का गठन किया गया था। जो राम मंदिर बनाने की पूरी व्यवस्था के लिए था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS