राम मंदिर फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आडवाणी से मिलने पहुंची, कहा आडवाणी की वजह से राम मंदिर का सपना साकार

सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसले के बाद मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंची। उमा भारती ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के यहां मत्था ठेकने के लिए आयी हैं। उन्हीं की वजह से राम मंदिर का सपना साकार हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्पक्ष बताते हुए फायर ब्रांड नेता ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं तो आडवाणी के पास मत्था टेकने के लिए आयी हूं। लालकृष्ण आडवाणी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सेकुलरिज्म को चुनौती दी थी। उसके लिए अयोध्या बड़ा उदाहरण बनी थी। उनकी वजह से ही आज हम पहुंचे। उन्होंने संसद में राम मंदिर को लेकर तर्क प्रस्तुत किए हैं।
#WATCH Uma Bharti,BJP on #AyodhyaVerdict: Court ne ek nishpaksh kintu divya nirnaya diya hai. Main Advani ji ke ghar mein unko maatha tekne aayi hoon, Advani ji hi veh vyakti the jinhone pseudo-secularism ko challenge kiya tha...unhi ki badaulat aaj hum yahan tak pahunche hain. pic.twitter.com/YYtY4RCz06
— ANI (@ANI) November 9, 2019
उन्होंने कहा कि पहली बार राजनीति के मंच से राष्ट्रवाद और सूडो सेकुलरिज्म की बहस को शुरू किया था। भाजपा ने आज केंद्र में दोबारा सरकार बनायी है। भाजपा और देश की पूरी दुनिया में स्वीकार्यता बढ़ी है। उसके कई कारण हैं लेकिन मूल कारण आडवाणी थे। ऐसे में सपना पूरा होने पर धन्यवाद जताने के लिए आयी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS