Ayodhya: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद औवेसी से लेकर गिरिराज सिंह तक जानें किसने क्या कहा

Ayodhya: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद औवेसी से लेकर गिरिराज सिंह तक जानें किसने क्या कहा
X
अयोध्या राम मंदिर मामले में 26वें दिन की सुनवाई हुई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से सीजेआई रंजन गोगोई की खंड पीठ ने कहा कि सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा और पक्षकार समझौता कर अदालत को बताए। जिसके बाद कई नेताओं ने कोर्ट के इस निर्देश पर बयान दिये हैं। इसमें शाहनवाज हुसैन असदुद्दीन ओवैस और गिरिराज सिंह ने बयान दिये हैं।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अयोध्या जमीन विवाद (Ayodhya Land Issue) मामले पर 26वें दिन की सुनवाई पूरी हुई। इस मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि सभी को संयुक्त रुप से प्रयास करना होगा। पक्षकार समझौता कर अदालत को बताए। इस केस की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद भी जताई।

वहीं 27 सितंबर तक मुस्लिम पक्षकार अपनी बहस पूरी कर लेंगे। मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से वकील राजीव धवन ने कहा कि अगले हफ्ते तक हम अपनी बहस पूरी कर लेंगे। जिसके बाद सीजेआई ने कहा कि आप अपनी बहस इस महीने तक पूरी कर लेंगे।


इस पर रामलला विराजमान के वकील ने कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए 2 दिनों का वक्त चाहिए। बता दें कि सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में वो अपनी रिटायरमेंट से पहले बड़ा फैसला दे सकते हैं।

जानें किस नेता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या कहा-

सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नवंबर के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। नवंबर के बाद देश के लोग खुशियां मनाएंगे।

अयोध्या मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि फैसले में बहुत देरी हो गई पर लोगों को मोदी पर भरोसा, मोदी है तो मुमकिन है।

पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान- यह विवाद अब खत्म होना चाहिए, 4 हफ्ते मे सुप्रीम कोर्ट फैसला दे, हमें हर फैसला मंजूर।

असदुद्दीन ओवैस ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आता है। बिजेपी को कैसे पता क्या होगा फैसला।

भाजपा पार्टी के नेता और प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मन में है कि सुप्रीम कोर्ट से जल्द से जल्द फैसला आए। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द होगा। इसका इंतजार देश देख रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story