राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पर बबीता फोगाट ने उठाए सवाल, कहा - बदला जाए अवॉर्ड का नाम

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पर बबीता फोगाट ने उठाए सवाल, कहा - बदला जाए अवॉर्ड का नाम
X
भारत की स्टार पहलवान बबीता फोगाट ने राजीव गांधी खेल पुरस्कार पर सवाल खड़े किए हैं। बबीता फोगाट ने कहा है कि क्या राजीव गांधी के नाम से इसलिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है कि उन्होंने एक बार भारत से खड़े-खड़े इटली में भाला फेंक दिया था।

बबीता फोगाट ने किया ट्वीट

बबीता फोगाट ने ट्वीट के जरिए कहा है कि खेलों से सम्बंधित पुरस्कार सिर्फ़ महान व सम्मानित खिलाड़ियों के नाम पर ही होना चाहिए ना कि किसी 'राजनैतिक व्यक्ति' के। इसके बाद बबीता ने लिखा कि 'राजीव गांधी रत्नखेल ' पुरस्कार का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर किए जाने का सुझाव आपको कैसा लगा।

इससे पहले बबीता ने 29 अगस्त को भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि क्या राजीव गांधी के नाम से इसलिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है कि उन्होंने एक बार भारत से खड़े-खड़े इटली में भाला फेंक दिया था।

विनेश फोगाट को भी मिला खेल रत्न अवॉर्ड

बता दें कि इस साल के खेल अवॉर्ड के लिए बबीता फोगाट की बहन विनेश फोगाट समेत पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। विनेश फोगाट के अलावा खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में टीम इंडिया के बल्‍लेबाज रोहित शर्मा, पैरा एथलीट मरियप्‍पन, टेबल टेनिस स्‍टार मनिका बत्रा, हॉकी कप्‍तान रानी रामपाल का नाम भी शामिल है। हालांकि विनेश इस बार समारोह में शामिल नहीं हो पाई क्योंकि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

Tags

Next Story