Badaun Gangrape: बदायूं कांड पर जंग हुई तेज, महिला आयोग परिवार से करेगा मुलाकात, प्रियंका ने कसा जोर का तंज

Badaun Gangrape: उत्तर प्रदेश के बदायूं में अधेड़ उम्र की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद योगी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदायूं में महिला से दरिंदगी की घटना पर संज्ञान लिया है और अब एनसीडब्ल्यू की टीम परिवार से मुलाकात की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूं घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि महिला सुरक्षा पर योगी सरकार की नियत में खोट है। आगे कहा कि एक बार फिर महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बता दें कि बदांयू में एक धर्मस्थल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घटना के सामने आते ही योगी सरकार ने तुरंत एक्शन लिया और कहा कि तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले में एसएचओ भी सस्पेंड कर दिया गया है।
हाथरस में
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 6, 2021
सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया
बदायूं में
थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया।
महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।https://t.co/3RKcDN0auV
जानें क्या था पूरा मामला
बदायूं में रविवार रात एक 50 साल की महिला का मंदिर के पुजारी समेत तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट को चोंट पहुंचाई गई।दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुजारी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बदायूं के एक मंदिर परिसर में हुई। महिला पिछले कई सालों से मंदिर में आती-जाती थी और आसपास ही रहती थी। पुजारी अक्सर मंदिर में पुजा पाठ किया करता था। तीनों लोगों ने रविवार को महिला को उसे घर पहुंचाया, उस वक्त वो खून में लतपथ थी। परिवार ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS