Badaun Rape Case: बदायूं रेप केस मामले में बड़ा खुलासा, कई और महिलाओं के संपर्क में था आरोपी महंत

Badaun Rape Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए गैंगरेप मामले में लगातार खुलासा हो रहा है। मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। जिसके आधार पर गांव की दो महिलाओं को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं महंत को पुलिस को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सात सालों से पुजारी मंदिर में रह रहा था और जिसके चलते उसके कई महिलाओं से संपर्क थे। ऐसे में गांव को लोगों को पुजारी पेट दर्द, कमर दर्द के इलाज के लिए मंदिर भी बुलाया करता था। पूछताछ में पता चला है कि उसने घटना वाले दिन महिला को फोन करके बुलाया था। ऐसे में वारदात को पूरी तरह अंजाम देने के लिए वो तैयार था।
आरोपी महंत सत्यनारायण बरेली का रहने वाला है। महंत के दो भाईयों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ भी पुलिस को जांच में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। मुंख्य आरोपी का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं निकला है। महंत सत्यनारायण की पीड़िता के परिवार से भी उसकी बातचीत होती रहती थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक पुजारी को गिरफ्तार किया। बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या में मुख्य आरोपी था। पुजारी के अलावा दो 2 शिष्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिवार ने मंदिर के पुजारी और उसके सहयोगियों पर बलात्कार और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS