राजस्थान की जनता ने 'Raj Badla Rivaaz Nhi', जानिये कब से चला आ रहा यह सिलसिला

Badlega Raj Ya Rivaaz: राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कुल 199 विधानसभा सीटों पर आए रुझानों में बीजेपी 116 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 15 सीटों पर अन्य आगे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों ने एग्जिट पोल के नतीजे और आज के शुरुआती रुझानों को देखकर कहा था कि राजस्थान में सत्ता बदलने का रिवाज बरकरार रहेगा। दोपहर को राजनीतिक विशेषज्ञों की ये बात सही साबित हुई। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने हार मान ली। उन्होंने कहा कि मैं आज राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहा हूं। बता दें कि यह छठा मौका है, जब राजस्थान की जनता ने सरकार को हटाकर विपक्ष को सत्ता संभालने की जिम्मेदारी दी है।
राजस्थान में चुनावी इतिहास की बात की जाए तो 1993 के बाद से जनता प्रदेश की सरकार बदल देती है। खास बात है कि सरकार का चयन हमेशा बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही होता है। हर बार सत्ता पक्ष दावा करता है कि उन्होंने बेहतर कार्य किया है, इसलिए दोबारा सरकार बनाएंगे। इस बार कांग्रेस ने अपनी तमाम कमजोरियों को दूर कर लिया था। बावजूद इसके कांग्रेस सत्ता बदलने के रिवाज को बदल नहीं पाई, हालांकि जनता ने सत्ता को जरूर बदल दिया है।
कांग्रेस अपनी कमजोरियों को दूर करने के बाद भी पिछड़ी
कांग्रेस ने राजस्थान में जीत हासिल करने के लिए राणनीति बनाई थी। रणनीति के तहत अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद पर नकेल कसने को कहा था। दिल्ली में एक बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया के समक्ष कहा था कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और राजस्थान में दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनेगी। यही नहीं, चुनावी प्रचार के दौरान भी मीडिया के समक्ष दोनों नेताओं ने बार-बार स्पष्ट किया कि सीएम कौन बनेगा, यह हाईकमान फैसला लेगा। अशोक गहलोत ने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, उनका उद्देश्य केवल ये है कि राजस्थान में दोबारा से कांग्रेस की सरकार बने।
सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में जीत के लिए तीन कारण गिनाए थे। उन्होंने कहा था कि पहला कारण विकास कार्य, दूसरा कारण मुख्यमंत्री और तीसरा कारण बीजेपी नेताओं की भाषा। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत भाजपा के नेता जिस तरह से प्रदेश में भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
जानिये कब-कब किसकी बनेगी सरकार
1993 के बाद से राजस्थान के लोगों ने हर विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बदली है। 1993 में सबसे पहले भाजपा से भैरो सिंह शेखावल मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998 तक रहा। इसके बाद हर पांच साल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सत्ता बदलती रही। जानिये कब किसकी सरकार बनी...
-1993 : सीएम भैरो सिंह शेखावत, बीजेपी
- 1998 : सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस
- 2003 : सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा
- 2008 : सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस
- 2013 : सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा
- 2018 : सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS