Sahitya Akademi Award 2022: हिंदी में बद्री नारायण और अंग्रेजी में अनुराधा रॉय को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

Sahitya Akademi Award 2022:हिंदी के लिए साहित्य अकादमी ने बद्री नारायण और अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ गुरुवार को उर्दू के लिए अनीस अशफाक समेत 23 भारतीय भाषाओं के लेखकों को वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
इसको लेकर साहित्य अकादमी ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। जिसमें अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने कहा कि 23 भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत अन्य कृतियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों की सिफारिश भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों ने किया है। इसके साथ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें स्वीकृत किया गया। बता दें कि साहित्य अकादमी पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। साहित्य अकादमी हर साल साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लेखकों को इससे सम्मानित करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS