Dhirendra Shastri Controversy: धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े हैं ये 3 विवाद, अब लगा है धर्मांतरण का गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री आजकल चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बागेश्वर बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। ये आरोप अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने लगाया है। जब बागेश्वर बाबा से उनके चमत्कार को लेकर बात की तो वे नागपुर में अपनी कथा को बीच में ही छोड़कर चले गए। बाबा ढोंग रचते हैं।
इसके बाद बागेश्वर बाबा का बयान भी आया। उन्होंने आरोप लगाने वाले को रायपुर बुलाया। ताकि वे अपने ऊपर लग रहे आरोपों को निराधार साबित कर सकें। बागेश्वर बाबा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक नेशनल न्यूज चैनल के रिपोर्टर को उसके चाचा का नाम लेकर बुलाते हैं। इसे बागेश्वर बाबा के भक्त चमत्कार मानते हैं। इतना ही नहीं बागेश्वर बाबा अपने बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।
ये विवाद प्रमुख रहे हैं...
पत्थर चलाने वालों पर चलाएंगे बुलडोजर: अपने एक कार्यक्रम में बागेश्वर बाबा ने कहा कि सभी हिंदुओं से एक विनती है कि सभी सनातनी हिंदु एक हो जाओ। पत्थर चलाने वालों पर बुलडोजर चलवाओ। जो भी राम के नाम पर, महात्माओं पर पत्थर चलाए उन पर बुलडोजर चलाएंगे। हम भी कुछ दिनों में एक बुलडोजर खरीदने वाले है, जो भी ऐसे कार्य करेगा उस पर भी बुलडोजर चलेगा।
भारत अकबर का देश नहीं साधु-संतो का देश- बीते कुछ महीने पहले हुए श्रृद्धा मर्डर केस को लेकर भी बागेश्वर बाबा का एक बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत अकबर का देश नहीं है, बल्कि सन्यासियों का देश है। ये भगत सिंह और चन्द्रशेखर की धरती है। हम अपनी बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
साईं बाबा पर भी तल्ख टिप्पणी- बागेश्वर बाबा ने साई बाबा को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जब भारत के हिंदुओं के पास 33 करोड़ देवी- देवता हैं तो क्यो किसी चांद या पीर बाबा की पूजा करना। सांई बाबा कोई भगवान नहीं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS