Children's Day 2021: ये हैं बाल दिवस पर शानदार 5 कविताएं, बचपन है एक खजाना, जो आता हैं न दोबारा...

Children's Day 2021: बाल दिवस 2021 (Children's Day 2021) का पर्व हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru, the first Prime Minister of India) के जन्मदिवस (Nehru Birthday) पर मनाया जाता है। इस बार 14 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस साल रविवार को छुट्टी रहेगी। भारत में बच्चों के लिए ये बहुत खास होता है। बाल दिवस की कविता शुरू करने से पहले सभी प्यारे बच्चों को इस साल के बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को होता है। इस दिन को विशेष रूप से बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर बुलाया करते थे। देश की आजादी में भी जवाहरलाल नेहरू का बड़ा योगदान था। बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी। लेकिन नेहरू के निधन के बाद ये तारीख बदल दी गई। 20 नवंबर की जगह 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया गया। आप भी बाल दिवस से जुड़ी कविताएं पढ़ सकते हैं...
1. बाल दिवस पर कविता/Poem on Children's Day in Hindi
चाचा नेहरु के जन्मदिन पर,
बाल दिवस है मनाया जाता
बाल दिवस लाता है खुशियों का त्योहार
इसमें बच्चे पाते है बहुत ढेर सारा प्यार
नेहरु चाचा करते से हम बच्चो से प्यार
क्योकि बच्चो का दिन होता है पूरी तरह से साफ़
चाचा नेहरु का था सिर्फ एक ही सपना
पढने में आगे हो अपने देश का हर एक बच्चा बच्चा
क्योकि भारत के बच्चे है फ्यूचर इस देश के
एजुकेशन से होता कल्याण इनका
बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चे को ये वादा है निभाना
चाचा नेहरु के सपने को सच करके है दिखाना…
2. बाल दिवस पर कविता/Poem on Children's Day in Hindi
बचपन है एक खज़ाना, जो आता हैं ना दोबारा,
मुश्किल होता है इसको भुलाना!!
वो खेलना खुदना और खाना, मौज मस्ती में बलखाना,
वो माँ की ममता और पापा का दुलार, भुलाये ना भूले वो सावन की फुहार,
मुश्किल होता है इसको भुलाना!!
3. बाल दिवस पर कविता/Poem on Children's Day in Hindi
बाल-दिवस है आज साथियो, आओ खेलें खेल। जगह-जगह पर आज मची है, खुशियों की रेलमपेल। वर्षगाँठ चाचा नेहरू की, फिर से आई है आज… उन जैसे नेता पर पूरे भारतवर्ष को है नाज। दिल से इतने भोले थे वो, जितने हम नादान, बूढ़े होने पर भी मन से थे वे सदा जवान। हमने उनसे मुस्काना सीखा, सारे संकट झेल हम सब मिलकर क्यों न रचाए ऐसा सुख संसार जहां भाई भाई हों सभी, छलकता रहे प्यार, न हो घृणा किसी ह्रदय में, न द्वेष का वास, न हो झगडे कोई, हो अधरों का हास, झगडे नहीं परस्पर कोई, सभी का हो आपस में मेल, पड़े जरूरत देश को, तो पहन लें हम वीरों का वेश, प्राणों से बढ़कर प्यारा है हमें अपना देश, दुश्मन के दिल को दहला दें, डाल कर नाक नकेल बाल दिवस है आज साथियों, आओ खेलें खेल…
4. बाल दिवस पर कविता/Poem on Children's Day in Hindi
बच्चे होते हैं कितने प्यारे,
प्यारी होती इनकी मुस्कान
सब करते हैं प्यार इनको,
यह होते हैं बहुत शैतान।।
बच्चों का मन होता निर्मल पावन
यह होते आफत की दुकान
भोली सी इनकी मुस्कान
बच्चे होते हैं शैतान।।
कितनी सच्चाई होती बच्चों में
छल कपट से होते अनजान
प्यारा सा यह बचपन इनका
सदा रहे खुशहाल मुस्कान।।
5. बाल दिवस पर कविता/Poem on Children's Day in Hindi
प्यारे बच्चे गर खिले, कोमल कुसुम समान
ये खिल जाए तो महके, सारा हिंदुस्तान।।
इस मासूम सूरत में, फूलों सी मुस्कान
रूठे और माने पल में, करे नहीं अभिमान।।
मधुर तोतली बोल पर, फिदा सब की जान
इनके निश्छल भाव पर, ईश्वर भी कुर्बान।।
बच्चे सब सच्चे लगे, वो अमूल्य वरदान
जो आगे चलकर रखे, देश-धर्म का मान।।
भाग्य विधाता देश के, ये भारत की शान
ये खिल जाए तो महके, सारा हिंदुस्तान।।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS