स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, बोले पीएम मोदी ने तय कर दिया है पाकिस्तान-चीन से कब होगा युद्ध

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह का कहना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्तान और चीन से युद्ध कब होना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्र देव सिंह ने यह विवादित टिप्पणी शुक्रवार की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है। एलएसी पर दोनों देशों की सेना तैनात है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह ने अपने दावे को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने से संबद्ध किया है।
भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वह कह रहे है राम मंदिर और आर्टिकल 370 पर फैसले की तरह पीएम मोदी ने तय कर दिया है, पाकिस्तान और चीन से युद्ध कब होना है। भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने यह विवादित टिप्पणी 23 अक्टूबर को बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा विधायक संजय यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी।
भाजपा विधायक संजय यादव ने आज (रविवार) यह वीडियो जारी किया है। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के नेताओं की तुलना आतंकवादियों से की। बताया जा रहा है कि जब भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा से इस संदर्भ में पूछा गया। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए ऐसा बयान दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS