Bank Loan Case: यूके कोर्ट में बोले अनिल अंबानी, कंपनी अब दिवालिया हो चुकी, परिवार उठा रहा मेरा खर्च

Bank Loan Case: भारत के सबसे अमीर शख्स में शुमार मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ने बैंक लोन केस मामले में यूके की एक कोर्ट में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि उनकी कंपनी दिवालिया हो चुकी है और उनके पास खर्च उठाने के पैसे तक नहीं है। बल्कि उनका परिवार उनका खर्च उठा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल अंबानी की रिलायंस कॉम ने तीन चीनी बैंकों से $700 मिलियन का कर्ज लिया था। जिसका केस यूके की हाईकोर्ट में चल रहा है। वहीं इसमें गारंटी अनिल अंबानी ने दी थी। उन्होंने कोर्ट को बाताय कि कंपनी अब दिवालिया हो चुकी है। इन तीनों बैंकों ने ब्याज के साथ रकम वसूलने के लिए मुकदमा लंदन की हाईकोर्ट में डाला।
जानकारी के लिए बता दें कि लंदन की हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनिल अंबानी की संपत्ति के बारे में बताया गया है। फरवरी 2012 में रिलायंस कॉम ने तीन चीनी बैंकों से कर्ज लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने अंबानी को 12 जून तक कर्ज की $7.17 मिलियन की राशि का भुगतान करने के लिए कहा था।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनिल ने कहा कि उनके पास कोई महत्वपूर्ण संपत्ति नहीं है। बल्कि उनका खर्च बहुत कम है, जो परिवारवाले उठा रहे हैं। साथ ही कहा कि उनके पास इन दिनों पैसा कमाने का कोई दूसरा जरिया भी नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS