Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल होगा यात्रा का समापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव पर है। आज राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। इस कड़ी में लाल चौक को सील कर रखा है। तिरंगा फहराने से पहले राहुल गांधी ने ट्विट कर केंद्र सरकार को घेरा है और पीएम मोदी से भी कड़े सवाल पूछे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं - हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी?' बता दें कि एक जमाने में श्रीनगर के लाल चौक को देशविरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता था। वक्त के साथ यहां का माहौल भी बदला। वर्तमान में स्थिति यह है कि आज लाल पर तिरंगा शान से लहरा रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा का 29 जनवरी का कार्यक्रम
7 सितंबर 2022 से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में है। सुबह करीब 11 बजे पंथा से यात्रा शुरू हुई। कुछ ही देर पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जम्मू कश्मीर यूनिट के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब 5:30 बजे श्रीनगर में राहुल गांधी प्रेस वार्ता करेंगे।
कल 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का होगा समापन
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 14 राज्यों से गुजरते हुए और करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में है। लगभग 145 दिनों के बाद कल 30 जनवरी को यात्रा का समापन शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होने जा रहा है। यहीं राहुल गांधी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा के अंतिम दिन 21 दलों को आमंत्रित किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 12 विपक्षी दल कल समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के अंतिम पड़ाव में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS