स्वतंत्रता दिवस से पहले RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार का विवादित बयान, विभाजन के लिए महात्मा गांधी और नेहरू को बताया जिम्मेदार

स्वतंत्रता दिवस से पहले RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार का विवादित बयान, विभाजन के लिए महात्मा गांधी और नेहरू को बताया जिम्मेदार
X
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक इंद्रेश कुमार (Promoter Indresh Kumar) ने बड़ा विवादित बयान दिया है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक इंद्रेश कुमार (Promoter Indresh Kumar) ने बड़ा विवादित बयान दिया है। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 साल पहले भारत को विभाजन के लिए यहीं जिम्मेदार हैं।

जयपुर में एक कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने कहा कि यदि बापू-नेहरू और जिन्ना को अंग्रेजों के साथ बातचीत के लिए उनके एडीसी के रूप में नहीं चुना जाता, तो भारत का विभाजन नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस को एडीसी के रूप में चुना जाता। बापू की छोटी सी गलती ने भारत को टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस को एडीसी के रूप में चुना जाता तो आज भारत के दो टुकड़े नहीं होते। बापू की छोटी सी गलती ने ऐसा कर दिया। यह पहली बार नहीं है। जब इंद्रेश कुमार ने ऐसा बयान दिया है।

इससे पहले भी वह कई मौकों पर अपने बेबाक बयान देते रहते हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस ने आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराने को लेकर कटघरे में खड़ा किया था। इस पर इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। और आरएसएस को गाली नशीला फैशन है। इस नशीले फैशन से फ्री होना चाहिए।

वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जब लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय पत्नी कहकर संबोधित किया। तो खूब हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खुलकर अपमान किया। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। जो 15 अगस्त तक चलेगा।

Tags

Next Story