मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया संसद ग्रुप का गठन, अधीर ही होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता

संसद का मानसून सत्र सोमवार 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। उसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले संसद समूहों का पुनर्गठन किया है। वहीं मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले पार्टी के प्रभावी कामकाज के लिए दोनों सदनों के लिए पार्टी के संसद समूहों का पुनर्गठन किया है। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बने रहने का रास्ता साफ कर दिया है। बीती 15 जुलाई को सोनिया गांधी ने एक पत्र जारी किया था।
सोनिया गांधी ने कहा था कि मैंने संसद के दोनों सदनों में हमारी पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुगम बनाने और सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित समूहों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। वहीं लोकसभा में इस पार्टी में अधीर रंजन चौधरी के अलावा गौरव गोगोई, मनीष तिवारी और शशि थरूर जैसे नेता शामिल हैं।
जबकि वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। जो सरकार के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करेंगे। सोनिया के पत्र में साफ कहा गया है कि सत्र के दौरान नियमित रूप से मिलेंगे और बाद में जब भी आवश्यकता होगी। खड़गे को संयुक्त बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है।
जबकि दूसरी तरफ सर्वदलीय बैठक में सरकार विपक्ष को विश्वास में लेने की कोशिश कर रही है। इसके बाद दोपहर तीन बजे एनडीए की बैठक होगी। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4 बजे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा शाम 6 बजे सोनिया गांधी ने पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS