बंगाल विधानसभा उपचुनाव: ममता बनर्जी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, जानें कौन है वर्तमान विधायक

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अब खबर है कि एक सीट के लिए उपचुनाव होगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद अब अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भवानीपुर से विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय आज अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। बीते दिनों बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में टीएमसी को प्रचंड बहुमत मिला था। लेकिन पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ही अपनी सीट से चुनाव हार गईं थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने अपनी सीट भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन अब वह कोई विधायक नहीं है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद पर रहने के लिए विधायक होना जरूरी है।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो टीएमसी शोभनदेव चट्टोपाध्याय को राज्यसभा भेज सकती है। बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी के पूर्व नेता शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर इस सीट पर कब्जा किया। 2016 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी इस सीट पर लेफ्ट के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था।
भवानीपुर से क्यों उपचुनाव लड़ेंगी ममता
संविधान का अनुच्छेद 164 कहता है कि अगर किसी राज्य के मुख्यमंत्री को विधानसभा या विधानमंडल का सदस्य नहीं है, तो वह 6 महीने तक उस पद पर रह सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के पद पर रहने के लिए विधानसभा या विधानमंडल का सदस्य होना अनिवार्य है। इसलिए ममता बनर्जी को 6 महीने के अंदर किसी भी सीट से नामांकन दाखिल करना होगा और उपचुनाव में सीट पर जीत हासिल करनी होगी।
2 मई को आए बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में बंगाल की टीएमसी पार्टी ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद ममता बनर्जी तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनी और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद कई लोगों ने शुभकामनाएं दी। वहीं ममता बनर्जी के अलावा योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे इन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं जीता, बल्कि अपने राज्य की विधान परिषदों के सदस्य हैं। नीतीश कुमार एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 36 साल पहले विधानसभा चुनाव लड़ा था और हर बार वह विधान परिषद के सदस्य बन जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS