बेंगलुरु में शख्स ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर सात लोगों पर किया हमला, एक की मौत 6 घायल

बेंगलुरु में शख्स ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर सात लोगों पर किया हमला, एक की मौत 6 घायल
X
हमले में सात लोग घायल हो गए। इस हमले में घायल हुए एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर की हालत बेहद नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कसाई की दुकान से चाकू चुराकर एक शख्स की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी गणेश अंजनप्पा गार्डन में विनायक थिएटर के पास स्थित एक मटन शॉप पर गया। उसने वहां से एक चाकू चुराया और फरार हो गया। इसके बाद वे सड़क पर से गुजर रहे लोगों को चाकू घोंपता हुआ चला गया।

हमले में सात लोग घायल हो गए। इस हमले में घायल हुए एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर की हालत बेहद नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मारी आर के रूप में हुई है। वहीं घायल अन्य लोग वेलयुधम, राजेश, सुरेश, आनंद और प्रकाश हैं। वेलयुधम की स्थिति में गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि गणेश ने अंजनप्पा गार्डन, बख्शी गार्डन और बलेकाई मंडी के आसपास करीब दो किमी तक पैदल चलकर लोगों को बिना किसी उकसावे के छुरा घोंप दिया। जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी है। जब लोगों ने शोर मचाया तो एक निरीक्षक और कांस्टेबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर पर काबू पाकर उसका चाकू जब्त किया और थाने ले आयी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गणेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया शुरुआती जांच में सामने आया है पीड़ितों में से कोई भी गणेश को नहीं जानता है। वहीं आरोपी के परिवार ने दावा किया है कि वे मानसिक रूप से अस्थिर है। हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Tags

Next Story