Punjab Chief Ministers Full List: भगवंत मान से पहले इन मुख्यमंत्रियों के हाथों में रही पंजाब की कमान, देखें अब तक की पूरी लिस्ट

पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व में भगवंत मान (Bhagwant Mann) राज्य के 25वें नेता और 17वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बुधवार को मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ ली। समारोह में भगवंत मान 'बसंती' पगड़ी और दुपट्टे में आए। कहते हैं जो आमतौर पर स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ा रंग होता है। शपथ ग्रहण के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के द्वारा ली गई शपथ के दौरान कहा मैं भगवंत मान....
पंजाब राज्य भारत के पश्चिम दिशा में है। जहां सिख समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। पंजाब से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश दो राज्य बने, कहते हैं दिल्ली तक पंजाब की सीमा हुआ करती थी। भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी राज्यपाल राज्य का मुखिया होता है। लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल का होता है। लोकतांत्रिक परिक्रिया के जरिए चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली पार्टी के विधायक दल के नेता को ही सीएम बनाया जाता है। यहां हम आपको राज्य के सबसे पहले मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान सीएम भगवंत मान के नामों के बारे में बता रहे हैं.....
पंजाब के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट...
1. गोपी चंद भार्गव
2. भीम सेन सच्चर
3. प्रताप सिंह कैरों
4. राम किशन
5. ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर
6. गुरनाम सिंह
7. लक्ष्मण सिंह गिल
8. प्रकाश सिंह बादल
9. जैल सिंह
10. दरबारा सिंह
11. सुरजीत सिंह बरनाला
12. बेअंत सिंह
13. हरचरण सिंह बराड़
14. राजिंदर कौर भट्टाली
15. अमरिंदर सिंह
16. चरणजीत सिंह चन्नी
17. भगवंत मान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS