Bharat Bandh: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- किसानों का दुरुपयोग कर रहा विपक्ष

Bharat Bandh: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- किसानों का दुरुपयोग कर रहा विपक्ष
X
मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ तौर पर कहा कि विपक्षी दल कुछ किसानों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

किसान संगठनों (Farmers Organisations) के भारत बंद (Bharat Bandh) को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साथा हा। मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने सोमवार को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद पर विरोध अब तार्किक नहीं था, और इसे कुछ राजनीतिक दलों द्वारा कैप्चर कर लिया गया था, जो विरोध और किसानों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ तौर पर कहा कि विपक्षी दल कुछ किसानों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीधे तौर पर उन्होंने अकाली दल पर जोरदार निशाना साधा है। राजनीतिक दलों की ये टीमें किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना काम निकाल रही है। देश के किसान बड़ी संख्या में केंद्र सरकार की नीतियों के साथ हैं और उन्हें इन राजनीतिक दलों ने गुमराह नहीं किया।

नकवी ने आगे कहा कि कई विपक्षी राजनीतिक दलों की राजनीतिक जमीन बंजर हो गई है और अब वे किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी उस जमीन को खोज रहे हैं और सिंचाई करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, विपक्षी राजनीतिक दलों को इसमें भी कोई सफलता नहीं मिलेगी। क्योंकि देश में बड़ी संख्या में किसानों के लिए मोदी सरकार में चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ देश के किसानों को दिया जा रहा है।

Tags

Next Story