RBI के पूर्व गवर्नर ने देश की अर्थव्यवस्था पर बताया खतरा, राहुल गांधी ने इकोनॉमी पर किया था सवाल

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बीते दिन बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते नजर आए। इसके बाद से ही देशभर की नजर लगातार पूर्व गवर्नर के ऊपर बनी हुई है। इस क्रम में रघुराम राजन और राहुल गांधी के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत भी हुई। राहुल गांधी ने पूर्व गवर्नर से देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए कई सारे अहम सवाल पूछे। इस पर रघुराम ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अगला साल देश की अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है।
राहुल गांधी ने लिया रघुराम राजन का इंटरव्यू
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में जारी है। इस दौरान राहुल गांधी RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का इंटरव्यू लेते नजर आए। इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व गवर्नर से कई सवाल किए। जब रघुराम राजन से भारत की अर्थव्यवस्था के ऊपर सवाल किया गया तो इस पर पूर्व गवर्नर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगला साल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है क्योंकि भारत का एक्सपोर्ट कम है और ज्यादातर चीजों को इम्पोर्ट किया जाता है। इसके लिए हमें छोटे बिजनेसमैन के हित में काम करने की जरूरत है। जब तक हम छोटे व्यापारी को बढ़ावा नहीं देंगे, यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।
राहुल ने पूछा- अमीर और गरीब के बीच असमानताएं कैसे कम हों
इस क्रम में राहुल गांधी ने रघुराम राजन से सवाल करते हुए कहा कि भारत दो हिस्सों में बंट गया है। एक हिस्से में गरीब मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी हैं, जबकि दूसरे हिस्से में 5-6 पूंजीपति हैं। इस अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानताएं को कैसे कम किया जा सकता है। इस पर रघुराम राजन ने जवाब देते हुए कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी दिक्कत है। यह असमानताएं कोरोना काल के बाद से ही बढ़ने लगी है। इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS