भारत रत्न के बारे में पूरी जानकारी, जानिए अबतक किन-किन को मिला

8 अगस्त को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और महान गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया जाएगा। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को राष्ट्रपति के जरिए दिया जाएगा। 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा शुरू किए गए इस पुरस्कार को कला, साहित्य, विज्ञान, खेल और सार्वजनिक सेवा में उपलब्धियां प्राप्त लोगों को दिया जाता है।
देश में अब तक 45 लोगों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस पुरस्कार को लेकर परिवर्तन भी हुए। जब इस सम्मान की शुरुआत हुई तो किसी को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था पर अगले ही साल यानी 1955 में इसे मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। अबतक 11 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया जा चुका है। एक साल में तीन से ज्यादा लोगों को यह पुरस्कार नहीं दिया जा सकता है।
भारत रत्न का सम्मान देश के राष्ट्रपति (President) के द्वारा दिया जाता है पर यह पुरस्कार किसे देना है इसकी सिफारिश देश के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। 2011 तक खेलों की दुनिया में उपलब्धियां हासिल किए लोगों को यह पुरस्कार नहीं दिया जाता था पर बाद में कला, साहित्य, विज्ञान के साथ खेल को भी इस कड़ी में जोड़ा गया और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Cricketer Sachin Tendulkar) को यह सम्मान दिया गया।
इस सम्मान के अन्तर्गत मिलने वाले पदक का डिजाइन भी समय के साथ बदल गया। पहले 35 मिमी गोलाकार स्वर्ण मेडल था। उसमें सूर्य बना रहता था ऊपर हिन्दी में भारत रत्न और नीचे पुष्पहार था दूसरे पीछे वाले हिस्से पर राष्ट्रीय चिन्ह और ध्येय वाक्य लिखा होता था। पर अब इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता हुआ सूर्य बना दिया गया है। नीचे वाले हिस्से में चांदी से भारत रत्न लिखा होता है।
भारत रत्न योग्यता आधारित पुरस्कार है, देश का यह सर्वोच्च सम्मान विजेताओं की जाति, लिंग, पद या व्यवसाय जैसे किसी भी भेदभाव के बिना दिया जाता है। 1954 में जब इस पुरस्कार की शुरुआत हुई तो सबसे पहले ये सम्मान स्वतंत्र भारत के दूसरे गवर्नर जनरल व पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सी.वी रमन को दिया गया था।
आइए जानते हैं कि अबतक किसे ये सम्मान मिल चुका है।
क्रमांक | भारत रत्न विजेता | वर्ष |
1. | सी. राजगोपालाचारी | 1954 |
2. | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 |
3. | सी.वी. रमन | 1954 |
4. | भगवान दास | 1955 |
5. | मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया | 1955 |
6. | जवाहर लाल नेहरू | 1955 |
7. | गोविंद बल्लभ पंत | 1957 |
8. | धोंडो केशव कर्वे | 1958 |
9. | बिधान चंद्र रॉय | 1961 |
क्रमांक | भारत रत्न विजेता | वर्ष |
10. | पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 |
11. | राजेंद्र प्रसाद | 1962 |
12. | जाकिर हुसैन | 1963 |
13. | पांडुरंग वमन काने | 1963 |
14. | लाल बहादुर शास्त्री | 1966 |
15. | इंदिरा गांधी | 1971 |
16. | वीवी गिरि | 1975 |
17. | के कामराज | 1976 |
18. | मदर टेरेसा | 1980 |
क्रमांक | भारत रत्न विजेता | वर्ष |
19 | आचार्य विनोबा भावे | 1983 |
20 | खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 |
21 | एमजी रामचंद्रा | 1988 |
22 | बी आर अंबेडकर | 1990 |
23 | नेल्सन मंडेला | 1990 |
24 | राजीव गांधी | 1991 |
25 | वल्लभ भाई पटेल | 1991 |
26 | मोरारजी देसाई | 1991 |
27 | मौलाना अबुल कलाम अजाद | 1992 |
क्रमांक | भारत रत्न विजेता | वर्ष |
28 | जे आर डी टाटा | 1992 |
29 | सत्यजीत रे | 1992 |
30 | गुलजारी लाल नंदा | 1997 |
31 | अरुणा असफ अली | 1997 |
32 | ए पी जे अब्दुल कलाम | 1997 |
33 | एम एस सुब्बूलक्ष्मी | 1998 |
34 | चिदंबरम सुब्रमण्यम | 1998 |
35 | जयप्रकाश नारायण | 1999 |
36 | अमर्त्य सेन | 1999 |
क्रमांक | भारत रत्न विजेता | वर्ष |
37 | गोपीनाथ बोरदोलोई | 1999 |
38 | पंडित रविशंकर | 1999 |
39 | लता मंगेशकर | 2001 |
40 | उस्ताद बिस्मिल्ला खां | 2001 |
41 | भीमसेन जोशी | 2009 |
42 | सीएनआर राव | 2014 |
43 | सचिन तेंदुलकर | 2014 |
44 | मदन मोहन मालवीय | 2015 |
45 | अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS