Andhra Pradesh: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की रैली में बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 लोगों की मौत, कई घायल

तेलुगु देशम पार्टी (Telugu Desam Party) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में भगदड़ की खबर सामने आई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह भगदड़ उस वक्त हुई, जब चंद्रबाबू नायडू की रैली गुंटूर के विकास नगर पहुंची। यहां भारी संख्या में लोग संक्रांति कनुका (विशेष राशन किट) लेने के लिए एकत्रित हुए थे।
इसी दौरान उनके कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस कारण तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के कंदुकुर में बुधवार को एक नहर में गिर जाने से एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। घटना उस समय हुई जब विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) वहां एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे।
पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और लोगों में आगे जाने को लेकर हंगामा हो रहा था। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS