गिरफ्तारी को लेकर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का बड़ा खुलसा, विपक्ष ने CM भगवंत मान पर साधा निशाना

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (gangster goldie brar) का एक कथित इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उसने अमेरिका में अपनी गिरफ्तारी से इनकार किया है। इसके बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गैंगस्टर (gangster goldie brar) का यह वीडियो सच है या नहीं इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (chief minister bhagwant mann) ने 2 दिसंबर को इस बात की पुष्टि की थी कि सिंगर सिद्धू मोसे वाला की हत्या के आरोपी गोल्डी बराड़ को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। और वह जल्द ही पंजाब पुलिस की गिरफ्त में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में बराड़ ने कथित तौर पर कहा कि उसे अमेरिकी पुलिस (american police) ने गिरफ्तार (arrest) नहीं किया है।
गैंगस्टर ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जा रहे दावे झूठे हैं। मैं अमेरिका में भी नहीं हूं, इसलिए मेरी हिरासत का सवाल ही नहीं उठता है। वही शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि मान ने झूठ बोला था कि बराड़ को हिरासत में लिया गया है। वही दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वार्डिंग ने कहा, "वह (गोल्डी बराड़) खुद कह रहा हैं कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, और अगर यह सच है, तो इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री ने गुजरात चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए झूठ बोला।" उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी से स्पष्टीकरण मांगा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS