पंजाब कांग्रेस में बड़ा गेम, एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर ने विधायकों को लंच पर बुलाया

पंजाब कांग्रेस में बड़ा गेम, एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर ने विधायकों को लंच पर बुलाया
X
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने रुख में नरमी नहीं बरती है और विधायकों को लंच का न्योता दे दिया है।

पंजाब में कांग्रेस (Punjab Congress) ने भले ही नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा कर दी हो लेकिन अभी हालात ठीक नहीं हैं। प्रदेश के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने रुख में नरमी नहीं बरती है और विधायकों को लंच का न्योता दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के 24 घंटे के अंदर विधायकों को लंच पर बुलाया है। 21 जुलाई को सभी विधायकों को लंच पर बुलाया गया है। जबकि पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अभी तक इस लंच के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

पंचकुला में होगा विधायकों का न्योता

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस लंच का आयोजन पंचकूला में किया है। जिसमें पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों को बुलाया गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू को लंच पर नहीं बुलाया गया है।

बता दें कि बीती रात ही कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया था। सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विवाद को खत्म करना चाहती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सार्वजनिक तौर पर बधाई नहीं दी है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद ट्विटर पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

बता दें कि सीएम अमरिंदर सिंह लगातार नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध में खड़े रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ लगातार बैठकें भी कीं। इससे पहले भी लंच के लिए बुलावा दिया और रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा था।

Tags

Next Story