मुंबई दौरे पर अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, MP का PA बताकर शख्स रखता रहा नजर...

मुंबई दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा (Amit Shah security) को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। मुंबई दौरे के दौरान एक शख्स घंटों अमित शाह (Amit Shah) के आसपास घूमता रहा। बड़ी बात यह है कि यह शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताकर काफी देर तक अमित शाह के इर्द-गिर्द मड़राता रहा। इसके बाद जब शख्स पर शक हुआ तो मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को इसकी सूचना दी।
बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हेमंत पवार के रूप हुई हैं और वह धुले का रहने वाला है। वही दूसरी ओर पुलिस पर आरोप लगाया गया हैं कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के काफिले के गुजरने के दौरान मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने एक एम्बुलेंस को रोका था। हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस ने इन आरोपों से इनकार कर दिया हैं।
पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस में कोई आपातकालीन रोगी नहीं था और तकनीकी खराबी के कारण इसका सायरन बजता रहा। ये सभी आरोप झूठे हैं। अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गए थे, इस दौरान वे सोमवार को शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा गए और वहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
इसके बाद अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से भी मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में कई यह मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राज्य में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। दौरे पर अमित शाह ने पवई में नायक चैरिटेबल ट्रस्ट (Nayak Charitable Trust) द्वारा स्थापित एएम नाइक स्कूल का भी उद्घाटन किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS