बड़ी खबर: भारत बायोटेक के 50 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर ट्रोल

बड़ी खबर: भारत बायोटेक के 50 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव,  सोशल मीडिया पर ट्रोल
X
खबर है कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कंपनी के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। खबर है कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कंपनी के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है। भारत बायोटेक की संयुक्‍त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला (Suchitra Ella) ने ट्वीट कर जानकारी दी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बायोटेक कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कंपनी के 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव है। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। क्योंकि यहीं कंपनी कोरोना की वैक्सीन भी बना रही है।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर कह रहे हैं कि जबकि यह कंपनी वैक्सीन बनाती है और उसने अभी तक अपने कर्मचारियों को वैक्सीन क्यों नहीं लगाई। वहीं दूसरी तरफ कुछ नेताओं ने भी उनके बयान पर टिप्पणी की। जिसके बाद ईला ने ट्वीट कर कहा कि टीम के लिए यह सुनना बहुत दिल तोड़ने वाला है कि कुछ राज्य हमारे इरादों पर सवाल उठा रहे हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण हमारे 50 कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे हैं। फिर भी हम महामारी को फैलाने से रोकने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन बना रहे हैं। लेकिन लोग हमारे काम पर सवाल उठा रहे हैं।

सुचित्रा ईला के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने साफ तौर पर लिखा और सवाल भी पूछा कि एक कंपनी के 50 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित कैसे हो गई। उन्होंने टीका क्यों नहीं लगाया। उन लोगों को अस्थाई रूप से भर्ती क्यों नहीं किया गया। एक शख्‍स ने भारत बायोटेक की तारीफ करते हुए लिखा कि मेरे दादा-दादी की उम्र 75 साल है। उन्‍होंने पांच हफ्ते पहले पहला टीका लगवाया था। अब ठीक है।

Tags

Next Story