Big News : इंसानों के बाद अब जानवरों ही दिखे कोरोना के लक्षण, नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेरों में Corona

Big News : इंसानों के बाद अब जानवरों ही दिखे कोरोना के लक्षण, नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेरों में Corona
X
बीती 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी (CCMB) ने नेहरू जूलोजिकल पार्क में आठ एशियाई शेरों का कोरोना टेस्ट किया गया।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच एक बड़ी खबर अब इंसानों के बाद जानवरों से मिल रही है। खबर है कि अब जानवरों में भी कोरोना के लक्षण दिखने लगे हैं। हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में शेरों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं। जिसके बाद एक बार फिर से हाहाकार मच गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी (CCMB) ने नेहरू जूलोजिकल पार्क में आठ एशियाई शेरों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि बीती 29 अप्रैल को आरटी पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं दूसरी तरफ पार्क के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि शेरों में कोरोना के हल के लक्षण है। जिसके बाद डॉक्टर ने कहा है कि यह सच है कि शेरों में कोरोना के लक्षण देखे हैं। लेकिन हमें अभी इन शेरों की सीसीएमबी से आरटी पीसीआर की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।

रिपोर्ट के बाद ही पूरी तरह से क्लियर हो पाएगा कि शेरों में कोरोना के लक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जानकारी शेयर की जाएगी। NZP के अधिकारियों ने टेस्ट किया।

इस टीम ने शेरों का कोरोना टेस्ट तब करने का फैसला किया। जब उन्हें शेरों में हल्के लक्षण दिखे। पशु चिकित्सकों ने शेरों में कोरोना वायरस जैसे लक्षणों को देखा। जिसमें शेरों को कम भूख लगना, नाक से पानी निकलना और खांसी इन लक्षणों को देखने के बाद इन शेरों का टेस्ट किया गया। पार्क में 12 शेरों का टेस्ट किया गया। जिसमें से आठ में हल्के लक्षण बताए जा रहे हैं।

Tags

Next Story