Big News: अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में किया गया भर्ती

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Social Activist Anna Hazare) की तबीयत खराब हो गई है। गुरुवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अन्ना हजारे को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूबी हॉल क्लिनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोडमवाड़ ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।
Anna Hazare was admitted to Ruby Hospital in Pune following chest pain. He has been kept under observation and stable: Dr Avdhut Bodamwad, Medical Superintendent, Ruby Hall Clinic
— ANI (@ANI) November 25, 2021
(File photo) pic.twitter.com/3yGt4t6UsV
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर खुशी जताई थी। हजारे ने पीएम के ऐलान के बाद महाराष्ट्र में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है। अन्ना ने यह भी कहा कि किसानों का यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS