बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर भेजा जवाब

देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन (Delhi Oxygen) की कमी की शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। दिल्ली के कई अस्पतालों में आज भी ऑक्सीजन की कमी देखी गई, जहां समय रहते आपूर्ति की गई। कई जगहों पर पुलिस (Delhi Police) कर्मियों ने ऑक्सीजन पहुंचा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को 378 मीट्रिक टन का कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया। बीते दिन दिल्ली सरकार ने कहा था कि राजधानी में सिर्फ 4 से 8 घंटे का ऑक्सीजन बचा है।
वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के द्वारा कोटा बढ़ाए जाने के बाद खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर कहा कि हम इसके लिए केंद्र सरकार के आभारी हैं। सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के द्वारा कई ट्वीट किए गए और कहा गया कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी होने वाली है, केंद्र सरकार से मदद की गुहार भी लगाई। इसके बाद रात में अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी में मेडिकल सिस्टम पूरी तरफ से गड़बड़ा गया है। लेकिन उसके बाद भी सरकार स्थिति पर काबू किए हुए हैं। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन कोटा 378 मीट्रिक टन से बढ़ा कर 700 मीट्रिक टन करने की मांग की थी। मनीष सिसोदिया ने कहा था कि राज्यों के लिए ऑक्सीजन का कोटा केन्द्र निर्धारित करता है और आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन कोटा 378 मीट्रिक टन से बढ़ा कर 700 मीट्रिक टन करने की मांग करता है।
बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बार-बार केंद्र से मदद करने का आग्रह किया था। जिसके बाद आज दिल्ली सरकार नेऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि की रिपोर्टों का स्वागत किया, लेकिन यह भी कहा कि सावधानी बरतें, वर्तमान समय में 378 मीट्रिक टन की मांग भी नहीं हो रही थी।
इस बीच कल, दिल्ली के तीन प्रमुख अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ ही घंटों की थी। जीटीबी अस्पताल में सिर्फ चार घंटे की आपूर्ति थी, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मैक्स अस्पताल और गंगा राम अस्पताल की कमी के बाद ट्वीट किया। उन्हें घंटों बाद आपूर्ति मिली। दिल्ली पुलिस को भी कई अस्पतालों ने मदद के लिए कॉल किया और वहां भी ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। कोरोना महामारी में दिल्ली पुलिस भी अहम भूमिका निभा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS